1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के ओखला इलाके में लगी आग, 6 घंटे बाद पाया जा सका काबू

दिल्ली के ओखला इलाके में लगी आग, 6 घंटे बाद पाया जा सका काबू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2021 07:22 am IST,  Updated : Feb 07, 2021 09:26 am IST

ओखला इलाके में आधी रात के बाद जबरदस्त आग लग गई। आग ओखला इलाके कबाड़ गोदामों में लगी। दरअसल ओखला में हरकेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास की झुग्गियों में कई गोदाम हैं, उन्हीं में से किसी एक में आग लगी, जो बढ़ते-बढ़ते पूरे इलाके में फैल गई।

दिल्ली के ओखला इलाके...- India TV Hindi
दिल्ली के ओखला इलाके में लगी आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका Image Source : ANI

नई दिल्ली. देश की राजधानी नई दिल्ली से दुखद खबर है। यहां के ओखला इलाके में आधी रात के बाद जबरदस्त आग लग गई। आग ओखला इलाके कबाड़ गोदामों में लगी। दरअसल ओखला में हरकेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास की झुग्गियों में कई गोदाम हैं, उन्हीं में से किसी एक में आग लगी, जो बढ़ते-बढ़ते पूरे इलाके में फैल गई। दमकल की 20 से ज्यादा गाड़ियां को आग पर काबू पाने में 6 घंटे से ज्यादा का समय लगा।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग पहले कपड़ों की कतरन में लगी, जो बाद में झुग्गियों में फैल गई और करीब 20 से 22 झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं। वहां पर खड़ा एक ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया। 

दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार, आग लगने की सूचना देर रात दो बजकर 23 मिनट पर मिली, जिसके बाद शुरुआत में दमकल की सात गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। उसने बताया कि दमकल की कुल 26 गाड़ियों को तैनात किया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।

ये भी पढ़ें-

  1. सचिन तेंदुलकर को किसानों के बारे में बोलने के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए- शरद पवार
  2. राकेश टिकैत क्यों बोले- अपने ट्रैक्टर पर 'ट्रैक्टर क्रांति 2021, 26 जनवरी' लिखिए
  3. चीन के साथ हुईं वार्ताओं का जमीन पर कोई प्रभाव नहीं दिखा: जयशंकर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।