1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में तेजी से बढ़ रही है गर्मी, 36 डिग्री से ऊपर उछला पारा

दिल्ली में तेजी से बढ़ रही है गर्मी, 36 डिग्री से ऊपर उछला पारा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2022 08:23 pm IST,  Updated : Mar 27, 2022 08:23 pm IST

मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री से और 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 

Delhi Weather- India TV Hindi
Delhi Weather Image Source : PTI

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

हवा में नमी का स्तर 46 प्रतिशत से 21 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री से और 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि शहर की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। शहर में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दोपहर चार बजे 195 दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।