1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में रविवार को पड़ी भीषण गर्मी, 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, सोमवार को कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में रविवार को पड़ी भीषण गर्मी, 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, सोमवार को कैसा रहेगा मौसम?

 Published : Jun 08, 2025 11:45 pm IST,  Updated : Jun 08, 2025 11:45 pm IST

दिल्ली में रविवार को भीषण गर्मी पड़ी और लोग बाहर निकलने से भी बचते हुए दिखे। इस दौरान तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। आईएमडी ने सोमवार को लेकर मौसम अपडेट जारी किया है।

Delhi Weather- India TV Hindi
दिल्ली में भीषण गर्मी Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार का दिन काफी गर्मी से भरा रहा। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये औसत से 2.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ाईं और लोग धूप में निकलने से परहेज करते दिखे। 

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। IMD ने सोमवार के मौसम को लेकर भी अपडेट जारी किया है और बताया है कि सोमवार को दिल्ली में कैसा मौसम रहेगा।

कैसा रहेगा सोमवार को मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को धूल भरी हवा चलने की संभावना है। हालांकि आसमान आम तौर पर साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

रविवार को कहां कितना तापमान रहा?

  • सफदरजंग निगरानी स्टेशन- अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस
  • पालम में अधिकतम तापमान- 43.6 डिग्री सेल्सियस
  • लोदी रोड में अधिकतम तापमान- 42.3 डिग्री सेल्सियस
  • रिज में अधिकतम तापमान- 42.9 डिग्री सेल्सियस
  • आयानगर- अधिकतम तापमान- 44.1 डिग्री सेल्सियस
  • आयानगर- न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस 

कॉपी अपडेट हो रही है..

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।