1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Karawal Nagar Seat Election Result: करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा जीते, 'आप' प्रत्याशी हारे

Karawal Nagar Seat Election Result: करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा जीते, 'आप' प्रत्याशी हारे

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 08, 2025 07:58 am IST,  Updated : Feb 08, 2025 08:29 pm IST

Karawal Nagar Seat Result: करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आप उम्मीदवार मनोज कुमार त्यागी को शिकस्त दी है।

करावल नगर विधानसभा चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
करावल नगर विधानसभा चुनाव रिजल्ट

Karawal Nagar Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), बीजेपी और कांग्रेस में रहा। दिल्ली की कई ऐसी सीटें रहीं, जहां मुकाबला दिलचस्प रहा। इनमें एक करावल नगर विधानसभा सीट भी रही। यहां से बीजेपी प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने जीत दर्ज की है। 

करावल नगर विधानसभा क्षेत्र दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 10 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह एक घनी आबादी वाला इलाका है, जहां मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा से आए हुए लोग रहते हैं।

तीनों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार

पार्टी

उम्मीदवार का नाम

आम आदमी पार्टी 

मनोज कुमार त्यागी

बीजेपी 

कपिल मिश्रा 

कांग्रेस 

डॉ. पीके मिश्रा

क्या रहे पिछले 2 चुनाव के नतीजे?

2015 के विधानसभा चुनाव में AAP प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने बीजेपी की जीत का सिलसिला तोड़ा और क्षेत्र में पहली बार गैर-बीजेपी विधायक चुनकर आया। कपिल मिश्रा ने 1,01,865 वोट हासिल किए, जबकि दूसरे नंबर पर आए बीजेपी प्रत्याशी को 57,434 वोट मिले।

2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवार बदलते हुए दुर्गेश पाठक पर भरोसा जताया, जबकि बीजेपी ने मोहन सिंह बिष्ट को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा। बिष्ट 50.6 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 96,721 मत हासिल किए और एक बार फिर करावल नगर से विधायक चुने गए। AAP के दुर्गेश पाठक को 88,498 मत हासिल हुए।

इस सीट का चुनावी इतिहास?

यह विधानसभा क्षेत्र बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यहां 1993 से चुनाव कराए जा रहे हैं। ये उन सीटों में से एक है, जहां से कांग्रेस पार्टी एक बार भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। 

1993 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के रामपाल ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद पार्टी ने मोहन सिंह बिष्ट को टिकट दिया। 1998 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर बिष्ट करावल नगर से पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद उन्होंने जीत का सिलसिला जारी रखा। 2003 में वो दोबारा विधायक चुने गए और 2008 में जीत दर्ज करके उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई। 

2013 विधानसभा चुनाव में पहली बार सियासी दल के रूप में अस्तित्व में आई AAP ने लड़ाई को त्रिकोणीय रूप दे दिया, इसके बावजूद करावल नगर की जनता ने बीजेपी प्रत्याशी बिष्ट पर ही भरोसा जताया और उन्होंने चौथी बार जीत हासिल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।