1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मैं राम भक्त हूं, दिल्ली के बुजुर्गों को राम मंदिर दर्शन के लिए लेकर जाऊंगा: अरविंद केजरीवाल

मैं राम भक्त हूं, दिल्ली के बुजुर्गों को राम मंदिर दर्शन के लिए लेकर जाऊंगा: अरविंद केजरीवाल

 Reported By: Bhaskar Mishra @mishrabhasker
 Published : Mar 10, 2021 03:06 pm IST,  Updated : Mar 10, 2021 03:06 pm IST

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में बजट पर उप राज्यपाल के अभिभाषण का धन्यवाद देते हुए कहा कि वे भी राम भक्त हैं और जब अयोध्या में राम मंदिर बन जाएगा तो वे दिल्ली के सभी बुजुर्गों को भगवान राम के दर्शन कराने के लिए लेकर जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने...- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में कहा कि वे दिल्ली के बुजुर्गों को राम मंदिर की यात्रा पर लेकर जाएंगे Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। अबतक भारतीय जनता पार्टी जिस तरह की राजनीति करती आई है अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उसी तरह की राजनीति  करना शुरू कर दी है। अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में बजट पर उप राज्यपाल के अभिभाषण का धन्यवाद देते हुए कहा कि वे भी राम भक्त हैं और जब अयोध्या में राम मंदिर बन जाएगा तो वे दिल्ली के सभी बुजुर्गों को भगवान राम के दर्शन कराने के लिए लेकर जाएंगे। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे रामराज्य से प्रेरणा लेते हुए दिल्ली में 10 काम करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "प्रभु श्री राम हम सब के आराध्य हैं, में हनुमान जी का भक्त हूं, लेकिन हनुमान जी राम जी के भक्त थे, इसलिए मैं भी राम जी का भक्त हूं। राम जी राजा थे, उनके राज्य में सबस कुछ अच्छा था। उनके रामराज्य से प्रेरणा लेकर हम भी काम कर रहे हैं।"

राम राज्य से प्रेरणा लेते हुए अरविंद केजरीवाल जिन 10 बिंदुओं पर काम करने जा रहे हैं वे इस तरह से हैं। 

  1. कोई भी भूख नहीं रहे। इसके लिए सबको हमने राशन दिया।
  2. अच्छी शिक्षा का अवसर।
  3. सबको अच्छा इलाज मिले। इसलिए दिल्ली के हॉस्पिटल को ठीक किया।
  4. कोई कितना भी गरीब क्यों न हों, आग बिजली सबकी जरूरत है। इसलिए हमने 200 यूनिट तक बिनली फ्री किया।
  5. फ्री में पानी। पहले पानी पिलाना पूण्य का काम होता था।
  6. रोजगार। हर हाथ को रोजगार किले। इसके लिए सरकार बहुत काम कर रही है।
  7. मकान,  इसके लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है। जहां झुग्गी वहीं मकान दे रहे है।
  8. महिला सुरक्षा, पुलिस हमारे हाथ मे नहीं है। लेकिन हमने CCTV लगवाएं। 
  9. बुजुर्गों का सम्मान। हम बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर ले जाते है। इस से बुजुर्ग काफी खुश होते हैं। एक बार अयोध्या में मंदिर बन गए दिल्ली में सभी बुजुर्ग को अयोध्या दर्शन के लिए ले जाएंगे।
  10. दिल्ली में सभी जाति के लोग बराबर हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।