1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. केजरीवाल ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, 700 टन से ज्यादा ऑक्सीजन मिलने पर जताया आभार

केजरीवाल ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, 700 टन से ज्यादा ऑक्सीजन मिलने पर जताया आभार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2021 03:02 pm IST,  Updated : May 06, 2021 03:34 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है और पहली बार 700 टन से ज्यादा ऑक्सीजन दिल्ली को देने पर आभार व्यक्त किया।

केजरीवाल ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, 700 टन से ज्यादा ऑक्सीजन मिलने पर जताया आभार- India TV Hindi
केजरीवाल ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, 700 टन से ज्यादा ऑक्सीजन मिलने पर जताया आभार Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है और पहली बार 700 टन  से ज्यादा ऑक्सीजन दिल्ली को देने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही केजरीवाल ने यह भी कहा कि कम से कम इतनी ऑक्सीजन दिल्ली को रोजाना जरूर दिलवाई जाए।

केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा है कि 'दिल्ली की खपत 700 टन प्रतिदिन है। हम लगातार केंद्र सरकार से प्रार्थना कर रहे थे कि इतनी ऑक्सिजन हमें दी जाए। कल पहली बार दिल्ली को 730 टन ऑक्सिजन मिली है। 'मैं दिल्ली के लोगों की तरफ़ से दिल से आपका आभार व्यक्त करता हूँ। आपसे निवेदन है कि कम से कम इतनी ऑक्सिजन दिल्ली को रोज़ ज़रूर दिलवाई जाए और इसमें कोई कटौती ना की जाए। पूरी दिल्ली इसके लिए आपकी आभारी रहेगी।'

केजरीवाल ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, 700 टन से ज्यादा ऑक्सीजन मिलने पर जताया आभार
Image Source : INDIA TVकेजरीवाल ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, 700 टन से ज्यादा ऑक्सीजन मिलने पर जताया आभार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।