1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सक की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत

एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सक की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 28, 2020 04:07 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 04:07 pm IST

महानगर के सरकारी एलएनजेपी अस्पताल के एक चिकित्सक की रविवार को कोविड-19 संक्रमण के कारण एक निजी अस्पताल के आईसीयू में मौत हो गई। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

LNJP doctor dies of COVID-19 in pvt hospital- India TV Hindi
LNJP doctor dies of COVID-19 in pvt hospital Image Source : FILE

नयी दिल्ली: महानगर के सरकारी एलएनजेपी अस्पताल के एक चिकित्सक की रविवार को कोविड-19 संक्रमण के कारण एक निजी अस्पताल के आईसीयू में मौत हो गई। यह जानकारी सूत्रों ने दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सक की सुबह मौत हुई। वह एनेस्थीसिया के डॉक्टर थे। दिल्ली सरकार ने एलएनजेपी अस्पताल को केवल कोविड-19 मरीजों के इलाज वाले अस्पताल के रूप में तब्दील किया है। 

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘आज सुबह वह जिंदगी की जंग हार गए।’’ सूत्रों ने बताया कि चिकित्सक की मैक्स स्मार्ट के आईसीयू में मौत हो गई, जो साकेत में कोविड-19 अस्पताल है। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में अब तक कई स्वास्थ्यकर्मी आ चुके हैं। दक्षिण दिल्ली के ओखला में फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट के एक चिकित्सक की हाल में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई थी। ओडिशा के रहने वाले 39 वर्षीय एक चिकित्सक की 20 जून को दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आईसीयू में कोविड-19 से मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।