1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. जिस आलीशान बंगले के लिए CM केजरीवाल ने खर्च किए 45 करोड़, देखिए अंदर से कितना है लग्जरी

जिस आलीशान बंगले के लिए CM केजरीवाल ने खर्च किए 45 करोड़, देखिए अंदर से कितना है लग्जरी

 Reported By: Bhaskar Mishra, Edited By: Malaika Imam
 Published : May 04, 2023 09:15 pm IST,  Updated : May 04, 2023 09:22 pm IST

सीएम केजरीवाल का सरकारी बंगला इस समय सुर्खियों में है, क्योंकि घर के सिर्फ रिनोवेशन में 45 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। घर की लॉबी से लेकर मीटिंग रूम तक की तस्वीरें हैं, जहां केजरीवाल अपने मेहमानों से मिलते हैं।

सीएम केजरीवाल का नया...- India TV Hindi
सीएम केजरीवाल का नया घर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आलीशान घर की तस्वीरें सामने आई हैं। सीएम केजरीवाल का सरकारी बंगला इस समय सुर्खियों में है, क्योंकि घर के सिर्फ रिनोवेशन में 45 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। घर की लॉबी से लेकर मीटिंग रूम तक की तस्वीरें हैं, जहां केजरीवाल अपने मेहमानों से मिलते हैं।

सीएम केजरीवाल का नया घर
Image Source : INDIATVसीएम केजरीवाल का नया घर

ये है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नया घर। घर का पता तो वहीं है, लेकिन पूरा का पूरा घर बदल गया है। ये वो घर है, जिसे बनाने के लिए दो अधिकारियों का घर खाली कराया गया। 

सीएम केजरीवाल का नया घर
Image Source : INDIATVसीएम केजरीवाल का नया घर

ये वो आलीशान घर है, जिसमें आम आदमी के मुख्यमंत्री रहते हैं। ये वो घर है, जिसमें 8 लाख के पर्दे लगे हैं। इसी घर में 4 लाख से भी महंगा कमोड लगा हुआ है। 

सीएम केजरीवाल का नया घर
Image Source : INDIATVसीएम केजरीवाल का नया घर

केजरीवाल के सरकारी आवास में बड़ी-बड़ी बालकनियां, महंगी लाइट्स और आगे-पीछे बड़ा लॉन हैं। इसमें बेहद आलीशान ड्राइंग रूम है, जिसमें महंगा सोफा लगा हुआ है। 

सीएम केजरीवाल का नया घर
Image Source : INDIATVसीएम केजरीवाल का नया घर

केजरीवाल के आवास में भव्य कारीगरी वाले शीशे की रूफ टॉप भी है। वहीं, घर के भीतर रिमोट कंट्रोल से खुलने वाले दरवाजे भी हैं।

सीएम केजरीवाल का नया घर
Image Source : INDIATVसीएम केजरीवाल का नया घर

इन तस्वीरों को देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि कैसे घर की मरम्मत पर तकरीबन 45 करोड़ खर्च कर दिए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।