1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Madipur Seat Election Results: मादीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के कैलाश गंगवाल जीते

Madipur Seat Election Results: मादीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के कैलाश गंगवाल जीते

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 08, 2025 07:58 am IST,  Updated : Feb 08, 2025 02:56 pm IST

Madipur Seat Results: पांच फरवरी को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान हुआ था। चुनाव के नतीजों का ऐलान आज हो रहा है। इस बीच मादीपुर सीट पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

Madipur Delhi assembly election 2025- India TV Hindi
मादीपुर विधानसभा चुनाव 2025 रिजल्ट Image Source : INDIA TV

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने शुरु हो चुके हैं। यहां पांच फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। आज इन सभी सीटों पर विजेता उम्मीदवारों का ऐलान होगा। इस बीच मादीपुर विधानसभा सीट के नतीजे पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट पर 10 साल से आम आदमी पार्टी का कब्जा रहा है, लेकिन इस बार बीजेपी उम्मीदवार ने कांटे की टक्कर दी और नतीजे बदल सकते हैं।

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत 10 विधानसभा सीट हैं। मादीपुर भी इनमें से एक है। इसके अलावा उत्तम नगर, राजौरी गार्डन, हरि नगर, तिलक नगर, जनकपुरी, विकासपुरी, द्वारका, मटियाला, और नजफगढ़ भी इसी लोकसभा सीट का हिस्सा हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिमी दिल्ली सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी।

2015 और 2020 के नतीजे

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मादीपुर विधानसभा सीट पर 2020 में आम आदमी पार्टी के गिरीश सोनी इस सीट से विधायक बने थे। उन्होंने 22,719 वोटों के अंतर से चुनाव जीता था। गिरीश सोनी को 56.00 फीसदी वोट शेयर के साथ 64,440 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर भाजपा के कैलाश सांकला रहे थे, जिन्हें 41,721 वोट मिले थे, उनका वोट शेयर 36.26 फीसदी था। 2015 के विधानसभा चुनावों में आप के गिरीश सोनी ने भाजपा उम्मीदवार राज कुमार को 29,387 वोटों से हराया था। गिरीश सोनी का वोट शेयर 57.24 फीसदी था। उन्हें 66,571 वोट मिले थे। वहीं, भाजपा उम्मीदवार राज कुमार को 37,184 वोट मिले थे। 31.97 फीसदी वोट शेयर के साथ वह दूसरे स्थान पर रहे थे।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जीत

पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत हुई थी। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट भी इनमें से एक थी। यहां से बीजेपी के कमलजीत शेहरावत सांसद हैं। उन्हें 842658 वोट मिले थे और उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महबल मिश्रा को लगभग दो लाख वोट के अंतर से हराया था। महबल मिश्रा को 643645 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।