1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Manish Sisodia On BJP: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सोदिया ने भाजपा पर बोला हमला, बताया ‘निरक्षरों की पार्टी’

Manish Sisodia On BJP: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सोदिया ने भाजपा पर बोला हमला, बताया ‘निरक्षरों की पार्टी’

 Published : Aug 27, 2022 11:35 pm IST,  Updated : Aug 27, 2022 11:35 pm IST

Manish Sisodia On BJP: दिल्ली के डिप्टी सीएम ने भाजपा को ‘निरक्षरों की पार्टी’ करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी शासित राज्यों में प्राइवेट स्कूलों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए कम से कम 72,000 सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

File Photo of Deputy Chief Minister of Delhi Manish Sisodia- India TV Hindi
File Photo of Deputy Chief Minister of Delhi Manish Sisodia Image Source : PTI

Manish Sisodia On BJP: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को दावा किया कि आबकारी नीति(Excise Policy) मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कुछ न मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन्हें निशाना बनाने के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों के निर्माण में भ्रष्टाचार की ‘‘नई मनगढ़ंत कहानी बुनने’’ लगी है। सिसोदिया ने भाजपा को ‘निरक्षरों की पार्टी’ करार देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा शासित राज्यों में निजी स्कूलों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए कम से कम 72,000 सरकारी स्कूल बंद कर दिये गए हैं।

"भ्रष्टाचार की फर्जी कहानी बुन रही भाजपा"

सिसोदिया ने यह भी दावा किया कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सभी सरकारी स्कूलों को बंद कराने और निजी स्कूलों के खुलने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए एक ‘साजिश’ के तहत ‘‘भ्रष्टाचार की फर्जी कहानी’’ जैसी बातें सामने ला रही है। सिसोदिया ने भाजपा को ‘निरक्षरों की पार्टी’ करार देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा शासित राज्यों में निजी स्कूलों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए कम से कम 72,000 सरकारी स्कूल बंद कर दिये गए हैं। उनके इन दावों से एक दिन पहले ही उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण की जांच संबंधी केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने में ढाई साल से अधिक की देरी पर मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी।

"सरकार बना रही मनगढ़ंत कहानियां"

सतर्कता सचिव ने फरवरी, 2020 में सीवीसी को यह रिपोर्ट भेजी थी जिसमें परियोजना के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता और प्रक्रियागत खामियां पाई गई थी। सतर्कता सचिव ने सीवीसी से आगे की जांच एवं कार्रवाई पर उसकी राय मांगी थी। सिसोदिया ने कहा, ‘‘ शराब के मुद्दे को छोड़कर उन्होंने अब कल से दिल्ली सरकार के विद्यालय भवनों के निर्माण में घोटाले की मनगढ़ंत कहानी बनानी शुरू कर दी है।’’ हालांकि उन्होंने उपराज्यपाल द्वारा मुख्य सचिव को दिए गए निर्देश का जिक्र नहीं किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।