1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली NCR में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने जारी किए आंकड़े

दिल्ली NCR में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने जारी किए आंकड़े

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 01, 2024 09:19 am IST,  Updated : Aug 01, 2024 09:19 am IST

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के दिन सबसे ज्यादा बारिश मयूर विहार में हई। इसके बाद नोएडा में भी 100 मिली मीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

Delhi Rain- India TV Hindi
दिल्ली में बारिश से सड़कों पर भरा पानी Image Source : PTI

दिल्ली में बुधवार को एक घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया और मौसम कार्यालय को ‘रेड अलर्ट’ जारी करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्ल्यूएस) नेटवर्क के अनुसार मध्य दिल्ली में प्रगति मैदान वेधशाला में एक घंटे में 112. 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अब मौसम विभाग ने आंकड़े जारी कर बताया है कि 31 जुलाई रात 8.30 बजे से लेकर एक अगस्त सुबह 7.15 बजे के बीच सबसे ज्यादा बारिश मयूर विहार में हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में भी बादल जमकर बरसे। मयूर विहार और नोएडा में रातभर में 147.5 मिली मीटर बारिश हुई।  गुरुग्राम (199.5), नजफगढ़ (113), लोधी रोड, दिल्ली यूनिवर्सिटी और सफदरगंज में भी 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। 

IMD list
Image Source : X/ANIमौसम विभाग के आंकड़े

दिल्ली में स्कूल बंद

दिल्ली में बुधवार शाम भारी बारिश के चलते शहर के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए। गाजीपुर में 22 वर्षीय एक महिला और उसका बच्चा डूब गया। कई इलाकों में यातायात जाम हो गया और सड़कें नदियों जैसी दिखने लगीं, जिससे लोग जहां-तहां फंस गए। मूसलाधार बारिश के कारण मौसम विभाग ने राष्ट्रीय बाढ़ दिशानिर्देश बुलेटिन में दिल्ली को ‘चिंता वाले क्षेत्रों’ की सूची में शामिल किया। विभाग ने लोगों को घरों के अंदर ही रहने, खिड़कियों और दरवाजों को सुरक्षित रखने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने घोषणा की कि भारी बारिश के कारण शहर में गुरुवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे।

पांच अगस्त तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने दिल्ली में पांच अगस्त तक बारिश का अनुमान जताया है। दो अगस्त तक तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।1 अगस्त को दिल्ली के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें-

हिमाचल: शिमला और मंडी में बादल फटा, 28 लोग लापता, अब तक एक की मौत

पहाड़ों में भारी बारिश से भूस्खलन, उत्तराखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।