1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 17, 2019 09:10 am IST,  Updated : Dec 17, 2019 09:10 am IST

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जारी तनाव के बीच बड़ा प्रशासनिक फेदबदल कर दिया गया है।

Delhi Police- India TV Hindi
Delhi Police

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जारी तनाव के बीच बड़ा प्रशासनिक फेदबदल कर दिया गया है। इसके तहत दिल्ली के 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। जामिया कांड के चलते चर्चा में रहे साउथ ईस्ट दिल्ली के एडिशनल डीसीपी कुमार ज्ञानेश का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें साउथ वेस्ट जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस अधिकारी इंगित प्रताप सिंह को एडिशनल डीसीपी की जिम्मेदारी मिली है। सभी अधिकारियों के तबादले का आदेश उपराज्यपाल की ओर से जारी कर दिया गया है। 

उपराज्यपाल के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2010 बैच के आईपीएस ब्रिजेंद्र कुमार यादव को उत्तर पश्चिम दिल्ली का एडिशनल डीसीपी बनाया गया है। वहीं शंकर चौधरी को डीसीपी ट्रैफिक बनाया गया है। वहीं 2012 बैच के आईपीएस अभिषेक धनिया को पूर्वी दिल्ली का एडिशनल डीसीपी बनाया गया है। कुमार ज्ञानेश दक्षिण पश्चिम दिल्ली का एडिशनल डीसीपी बनाया गया है। 

देखिए पूरी लिस्ट

Delhi Police
Delhi Police

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली