1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. नागरिकता कानून विरोध: लाल किले के पास जुटी भीड़, मेट्रो के 20 स्टेशन बंद

नागरिकता कानून विरोध: लाल किले के पास जुटी भीड़, मेट्रो के 20 स्टेशन बंद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 19, 2019 10:15 am IST,  Updated : Dec 19, 2019 03:53 pm IST

नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली में जारी प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने आज दिल्ली के 20 स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है।

Delhi Protest - India TV Hindi
Delhi Protest 

नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली में जारी प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने आज दिल्ली के 20 स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने लाल किले के आसपास धारा 144 लागू कर दी है। यहां पर लेफ्ट पार्टियों का मार्च प्रस्तावित था। यह मार्च दिल्ली के लाल किला से लेकर आईटीओ स्थित शहीद भगत सिंह पार्क तक आयोजित होनी थी। लेकिन पुलिस लोगों को यहां जुटने से रोकने का प्रयास कर रही है। इस बीच लोगों की भारी लाल किले पर जुटने लगी है। दिल्ली पुलिस को गृह मंत्रालय से आदेश मिला है कि कही भी गैदरिंग नहीं होनी चाहिए। मंडी हाउस और लालकिला लोगो के इकट्ठा होने के लिए सेंट्रल प्वाइंट बनाए गए थे इसलिए इन दोनों जगहों पर 144 लगाई गई है।

प्रदर्शनकारी हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।  लाल किले की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। लेकिन पुलिस ने पैदल यात्रियों को जाने की इजाजत दे दी है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, सीताराम येचुरी, संदीप दीक्षित और उमर खालिद को लाल किले पर विरोध प्रदर्शन करने के चलते हिरासत में ले लिया गया है। 

Yogendra Yadav
Yogendra Yadav

ये मेट्रो स्टेशन आज बंद 

दिल्ली मेट्रो द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आज जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनिरका स्टेशनों को यात्री परिवहन के लिए बंद रखा गया है। ये चारों स्टेशन मैजेंटा लाइन के हैं। इसके अलावा लालकिला, जामा मस्जिद कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, बाराखंबा रोड, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, वसंत विहार, मंडी हाउस, आईटीओ, राजीव चौक, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशन को बंद रखा गया है।हालांकि केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी। मेट्रो प्रबंधन के अनुसार इन सभी स्टेशनों पर मेट्रो स्टेशनों पर गेट बंद रहेंगे और आवाजाही बंद रहेगी। इन स्टेशनों पर ट्रेनों का हॉल्ट भी नहीं होगा। बता दें कि नागरिकता कानून के खिलाफ जामिया यूनिवर्सिटी में छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।  

हम भारत के लोग मार्च को अनुमति नहीं

Delhi Police
Delhi Police

आज लेफ्ट पार्टियों की ओर से लाल किले से एक मार्च आयोजित किया गया है। वहीं प्रशासन ने लाल किले के पास धारा 144 लगा दी है। ऐसे में यहां पर मार्च और प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी गई है। दिल्ली पुलिस ने लेफ्ट पार्टियों की हम भारत के लोग मार्च को अनुमति नहीं दी है। यह मार्च दिल्ली के लाल किला से लेकर आईटीओ स्थित शहीद भगत सिंह पार्क तक आयोजित होनी थी। वहीं दूसरी ओर लेफ्ट पार्टियों के मंडी हाउस से लेकर जंतर मंतर तक के विरोध प्रदर्शन को भी पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। 

दिल्ली गुरुग्राम हाइवे पर 10 किमी लंबा जाम 

नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध के चलते आज गुरुग्राम के लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी है। यहां पुलिस द्वारा लगाई गई बेरिकेडिंग के चलते 10 किमी लंबा जाम लग गया। यहां दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही हैै। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली