1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली के नारायणा में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, एक की मौत, 17 लोग घायल

दिल्ली के नारायणा में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, एक की मौत, 17 लोग घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 26, 2020 01:29 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 01:29 pm IST

पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में बुधवार सुबह सोनिया गांधी कैम्प के पास स्थित झुग्गियों में से एक में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

cylinder blast- India TV Hindi
cylinder blast Image Source :

नयी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में बुधवार सुबह सोनिया गांधी कैम्प के पास स्थित झुग्गियों में से एक में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। 

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की सूचना सुबह छह बज कर चार मिनट पर मिली थी, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के चलते चार झुग्गियां ढह गईं। 

उन्होंने बताया कि घायलों को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि 17 घायलों में से दो मामूली रूप से झुलसे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली