1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्‍ली: मुंडका इलाके में कैमिकल फैक्‍ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाडि़यां मौके पर

दिल्‍ली: मुंडका इलाके में कैमिकल फैक्‍ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाडि़यां मौके पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2019 01:28 pm IST,  Updated : Mar 18, 2019 01:28 pm IST

दिल्ली के मुंडका इलाके में स्वर्ण पार्क स्थित कैमिकल फैक्ट्री में आज भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग सोमवार सुबह 11.35 बजे लगी।

Delhi Fire- India TV Hindi
Delhi Fire

दिल्‍ली के मुंडका इलाके में स्‍वर्ण पार्क स्थित कैमिकल फैक्‍ट्री में आज भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग सोमवार सुबह 11.35 बजे लगी। खबर मिलते ही फायरब्रिगेड की गाडि़यां मौके पर पहुंच गई। इस समय फायर ब्रिगेड की 15 गाडि़या मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। कैमिकल फैक्‍ट्री होने के चलते आग बुझाने में मुश्‍किल आ रही है। साथ ही आस पास दूसरी फैक्‍ट्री होने के चलते आग को फैलने से रोकना इस समय सबसे बड़ी चुनौती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली