1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. पूर्वी दिल्ली में मां—बेटी की हत्या, पुलिस की मुस्तैदी से जयपुर के रास्ते से पकड़े गए आरोपी

पूर्वी दिल्ली में मां—बेटी की हत्या, पुलिस की मुस्तैदी से जयपुर के रास्ते से पकड़े गए आरोपी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2020 08:43 am IST,  Updated : Mar 10, 2020 08:43 am IST

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में सोमवार की सुबह 65 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी गई।

Double Murder- India TV Hindi
Double Murder

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में सोमवार की सुबह 65 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिलाओं की पहचान सुमिता और उनकी बेटी स्मृता (25) के रूप में हुई। 

पुलिस ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच में पाया गया कि दो लोग घर में प्रवेश कर रहे हैं और बाहर निकल रहे हैं। एक आरोपी की पहचान विनय उर्फ विक्रांत नागर के रूप में हुई जिसे जयपुर जाने के दौरान रास्ते में पकड़ लिया गया। डीसीपी (पूर्वी) जसमीत सिंह ने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और स्थानीय खुफिया से कई सुरागों का पता चला। हमने राजस्थान पुलिस के साथ समन्वय किया और उनके सहयोग से हमने आरोपी को पकड़ लिया है।’’ 

डीसीपी ने कहा कि आरोपी को दिल्ली लाने के बाद आगे की जांच की जाएगी। पुलिस ने कहा कि सुमिता एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी जबकि उनकी बेटी स्मृता का होटल सेक्टर में प्रशिक्षण चल रहा था। पुलिस को पड़ोसियों ने घटना के बारे में सूचना दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली