1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्‍ली : करोल बाग स्थित फैक्‍ट्री में लगी आग, 4 की मौत 1 घायल

दिल्‍ली : करोल बाग स्थित फैक्‍ट्री में लगी आग, 4 की मौत 1 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2018 02:57 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 03:41 pm IST

दिल्ली के मध्य में बसे करोल बाग स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को आग लग गई। आग बेहद भयावह रूप से लगी। इस आग की चपेट में आने से 4 लागों की मौत की खबर है।

Fire- India TV Hindi
Fire

दिल्‍ली के करोलबाग में सोमवार को एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग में झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि करोलबाग के बीडनपुरा इलाके में बेदोनपुरा दोपहर लगभग 12.20 बजे आग लगने की खबर मिली।

अधिकारी ने कहा, "पीड़ितों को फैक्ट्री से निकाल लिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।"अधिकारी ने बताया कि आग में झुलसे एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा है।उन्होंने कहा, "शुरुआती जांच में लग रहा है कि स्टीम प्रेस का उपयोग करने के कारण आग लगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली