1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. उत्तर पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू, सीलमपुर,बृजपुरी और जाफराबाद से 6 गिरफ्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू, सीलमपुर,बृजपुरी और जाफराबाद से 6 गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 18, 2019 10:43 am IST,  Updated : Dec 18, 2019 10:45 am IST

पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और सीलमपुर में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद अब उत्तर पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Seelampurt Riots- India TV Hindi
Seelampurt Riots Image Source : PTI PHOTO

पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और सीलमपुर में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद अब उत्तर पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही सीलमपुर जाफराबाद और बृजपुरी इलाके में पुलिस ने आज सुबह फ्लैगमार्च भी किया। दूसरी ओर इन इलाकों में हुए पथराव में पुलिस ने कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं कुछ और पत्थरबाजों को आईडेंटिफाई किया गया हैै। दिल्ली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है जल्द गिरफ्तारी हो सकती हैै। 

पुलिस के मुताबिक इन तीनों जगह पर हुए पथराव मामले में दिल्ली पुलिस ने 7 से 8 लोगों को आईडेंटिफाई किया है यह लोग क्रिमिनल बैकग्राउंड के हैं और इनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है छापेमारी सिर्फ दिल्ली में हो रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली