1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. द्वारका में सनसनीखेज वारदात, चलती कार में महिला को मारी गोली, बाइक सवार फरार

द्वारका में सनसनीखेज वारदात, चलती कार में महिला को मारी गोली, बाइक सवार फरार

 Published : Jul 11, 2019 01:00 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 02:22 pm IST

दिल्ली के द्वारका इलाके में आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात में बाइक सवारों ने चलती कार में महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना द्वारका के सेक्टर 12 में बृहस्पतिवार की सुबह की है।

Dwarka Murder- India TV Hindi
Dwarka Murder Image Source : PTI

नयी दिल्ली। दिल्‍ली के द्वारका इलाके में आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात में बाइक सवारों ने चलती कार में महिला की गोली मार दी। यह घटना द्वारका के सेक्टर 12 में बृहस्पतिवार की सुबह की है। यहां स्थित होटल रेडिसन ब्‍लू के निकट मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने 30 वर्षीय महिला की गोली मार दी। 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान किरन के रूप में की गई है। वह गृहिणी थी और पार्ट-टाइम प्रोपर्टी डीलर का काम करती थी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रेडिसन ब्लू होटल के समीप सुबह करीब आठ बजे हुई। महिला अपनी कार चला रही थी जब उसका पीछा कर रहे, मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय किरण कार में अकेली थी। उसे गर्दन में गोली लगी और नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला का पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली