1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, तैयार हो रहा विशेष मंच

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, तैयार हो रहा विशेष मंच

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 08, 2024 10:40 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 10:40 pm IST

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर झंडारोहण के लिए विशेष मंच तैयार किया जा रहा है। इस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

लाल किला- India TV Hindi
लाल किला Image Source : AP

देश की राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर झंडारोहण के लिए विशेष मंच तैयार किया जा रहा है। इस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। तैयारियों के तहत लाल किले को सजाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है। स्वतंत्रता दिवस पर देशभर से लोग लाल किले पहुंचेंगे और झंडारोहण समारोह में भाग लेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं, लाल किले के आस-पास सुरक्षा घेरा मजबूत किया जा रहा है। इसके अलावा लाल किले को रोशनी से सजाया जा रहा है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। देशभर से लोग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पहुंचेंगे।

लाल किला
Image Source : IANSलाल किला

15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिलने के बाद हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस ऐतिहासिक दिन को मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दिन स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता है और आजादी का जश्न मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन देशभर में झंडारोहण, परेड, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 

दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका

वहीं, दिल्ली में 15 अगस्त के मौके पर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने आदेश जारी किया है। दिल्ली में पैराग्लाइडर्स, पैरा मोटर्स, हैंग ग्लेडर्स, UAV, UAS, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून, पैरा जंपिंग और ड्रोन पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये प्रतिबंध 2 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक के लिए लगाया गया है। खतरे को देखते हुए आदेश जारी करने से पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों की बैठक कर तैयारियों का जायजा भी लिया था।

ये भी पढ़ें- 

पत्नी की क्रूरता सुन कांप जाएगी रूह, पति के सिर को ईंट से कुचला, दी दर्दनाक मौत

कांग्रेस दफ्तर में लगा रविवार की छुट्टी का बोर्ड, बीजेपी ने कसा तंज तो तुरंत हटा भी लिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।