1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. AAP के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट में दो हुए घायल

AAP के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट में दो हुए घायल

 Published : Dec 02, 2022 07:54 am IST,  Updated : Dec 02, 2022 02:53 pm IST

आप के कार्यकर्ताओं की आपस में भिड़ने की ऐसी पहली खबर नहीं है। इससे पहले भी आप के कार्यकर्ता आपस में जमकर मापीट कर चुके हैं।

आप के कार्यकर्ता - India TV Hindi
आप के कार्यकर्ता Image Source : TWITTER

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की आपस में ही भिड़ने की खबर सामने आई है। आप के दो समूहों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के दो समूह बृहस्पतिवार को यहां कथित तौर पर आपस में भिड़ गए। पुलिस ने इस मामले की जानकारी मीडियो को दी। पुलिस ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई थी। खबरों के मुताबिक, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को मामूली बल प्रयोग करना पड़ा। इस झड़प में साहबी और लव शर्मा नाम के दो लोगों को चोटें आई हैं तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया

साहबी गोगी गुट से ताल्लुक रखता है, जबकि शर्मा जोगिंदर सिंह मान के गुट के प्रति निष्ठावान है। पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर कपूरथला शहर से नजदीक के पलाही गांव के पास मलजल उपचार संयंत्र का दौरा किया था लेकिन मंत्री का दौरा मारपीट में बदल गया। उनके कार्यक्रम स्थल से निकलने के तुरंत बाद झड़प शुरू हो गई। सदर थाना प्रभारी रशपाल सिंह ने कहा कि दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हुई और उन्हें हल्की चोटें आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया है। प्रशासन ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है कि आखिर क्यों आप के कार्यकर्ता आपस में भीड़े थे।

इससे पहले भी भिड़े हैं आप के कार्यकर्ता 
आप के कार्यकर्ताओं की आपस में भिड़ने की ऐसी पहली खबर नहीं है। इससे पहले भी आप के कार्यकर्ता आपस में जमकर मापीट कर चुके हैं। साल 2017 में लखनऊ में भी संजय सिंह के सामने भिड़ गए थे। उस समय पार्टी में टिकट को लेकर हंगामा हुआ था। संजय सिंह लखनऊ के एलोरा होटल में नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी की घोषणा पत्र जारी करने के लिए गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।