1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी रेखा गुप्ता, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी रेखा गुप्ता, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 19, 2025 08:08 pm IST,  Updated : Feb 19, 2025 11:05 pm IST

बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम होंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं।

Rekha Gupta- India TV Hindi
दिल्ली की सीएम होंगी रेखा गुप्ता Image Source : BJP

नई दिल्ली: बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। सीएम पद के ऐलान होने के बाद रेखा गुप्ता का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। पार्टी के समर्थन और आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त करती हूं।

प्रवेश वर्मा को लेकर सामने आई ये खबर

सूत्रों के मुताबिक, प्रवेश वर्मा को दिल्ली का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

बीजेपी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दी बधाई

बीजेपी ने एक्स हैंडल पर भी इस बात की जानकारी देते हुए रेखा गुप्ता को बधाई दी है। बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करेगा।'

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता 50 साल की हैं और मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले की हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, रेखा गुप्ता का परिवार साल 1976 में दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। उनके पति का नाम मनीष गुप्ता है। रेखा गुप्ता ने LLB किया है और वह पेशे से वकील भी हैं।

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29595 वोटों से चुनाव हराया था।

बता दें कि रेखा गुप्ता के अलावा प्रवेश वर्मा का नाम भी सीएम पद की रेस में था लेकिन बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता का नाम फाइनल कर दिया गया। गौरतलब है कि प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से विधायक हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश वर्मा ने तीन हजार से अधिक अंतर से चुनाव जीता है। प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहेब सिंह वर्मा के बेटे हैं और सांसद भी रह चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।