1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में 8 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल, सरकार ने दी इजाजत

दिल्ली में 8 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल, सरकार ने दी इजाजत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2020 07:50 pm IST,  Updated : May 31, 2020 07:50 pm IST

केजरीवाल सरकार ने शहर में 8 जून से धार्मिक स्थल खोलने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने दी।

Temple Open- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

नई दिल्ली. दिल्ली शहर में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच केजरीवाल सरकार ने शहर में 8 जून से धार्मिक स्थल खोलने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने दी। 

दिल्ली से सामने आए 1295 नए मरीज

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 1,295 नए मामले सामने आए। इसके बाद जानलेवा विषाणु का शिकार लोगों की संख्या बढ़कर 19,844 हो गई। वहीं, मृतकों की संख्या भी 473 पहुंच गई। इससे पहले 30 मई को एक दिन में सबसे अधिक 1,163 मामले रिकॉर्ड किए गए थे।

दिल्ली में यह पहली बार है, जब कोविड-19 के 1200 या इससे ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 473 हो गई है और कुल मामले बढ़कर 19,844 हो गए। दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के मामले 18,549 थे और मृतकों की संख्या 416 थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।