1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. रिंकू शर्मा हत्या मामले में 4 और गिरफ्तार

रिंकू शर्मा हत्या मामले में 4 और गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Feb 21, 2021 12:42 pm IST,  Updated : Feb 21, 2021 12:42 pm IST

एक निजी अस्पताल में कार्यरत 25 वर्षीय रिंकू शर्मा की 10 फरवरी को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मामले के सिलसिले में पुलिस पांच आरोपियों -- दानिश, इस्लाम, जाहिद, मेहताब और ताजुद्दीन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Rinku Sharma Murder Case four more arrested रिंकू शर्मा हत्या मामले में 4 और गिरफ्तार- India TV Hindi
रिंकू शर्मा हत्या मामले में 4 और गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने रविवार को कहा कि रिंकू शर्मा हत्याकांड में चार और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अब तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पिछले हफ्ते मामले को अपने हाथ में लेने वाली क्राइम ब्रांच ने चारों की पहचान दीन मोहम्मद, दिलशान, फैयाज और फैजान के रूप में की।

पढ़ें-

एक निजी अस्पताल में कार्यरत 25 वर्षीय रिंकू शर्मा की 10 फरवरी को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मामले के सिलसिले में पुलिस पांच आरोपियों -- दानिश, इस्लाम, जाहिद, मेहताब और ताजुद्दीन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पढ़ें-

इससे पहले, पुलिस ने कहा कि 10 फरवरी को कुछ युवा जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए एक रेस्तरां में गए थे। उस दौरान, एक रेस्तरां बंद करने से संबंधित कुछ व्यापारिक रंजिश पर हाथापाई हुई। उसके बाद लड़ाई में शामिल कुछ लड़के रिंकू के घर पहुंचे और उसे चाकू मार दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।