1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: साकेत नगर में बिल्डिंग गिरने का नया वीडियो, मृतकों की संख्या 6 पहुंची, दो इंजीनियर सस्पेंड

दिल्ली: साकेत नगर में बिल्डिंग गिरने का नया वीडियो, मृतकों की संख्या 6 पहुंची, दो इंजीनियर सस्पेंड

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Shakti Singh
 Published : May 31, 2026 07:19 pm IST,  Updated : May 31, 2026 07:19 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास रहने वाले लोग पहले ही डरे हुए थे और बिल्डिंग से दूर चले गए थे। हालांकि, जैसे ही इमारत गिरी, पूरे इलाके में भगदड़ मच गई।

Building Collapse- India TV Hindi
साकेत नगर में बिल्डिंग गिरी Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के साकेत नगर में बिल्डिंग गिरने का नया वीडियो सामने आया है। 45 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास के लोगों को पहले ही बिल्डिंग के गिरने का अंदेशा हो गया था। ऐसे में सभी लोग इमारत से दूर हो गए थे। हालांकि, जब इमारत गिरी तो पूरे इलाके में धूल का गुबार फैल गया और लोगों में भगदड़ मच गई। बाद में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ तो कई लोगों को बचाया गया। इस हादसे में मृतकों की संख्या 6 पहुंच चुकी है। वहीं, प्रशासन ने दो इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है।

एमसीडी की तरफ से जारी किए गए आदेश में कहा गया है, "अमन जैन-जूनियर इंजीनियर बिल्डिंग डिपार्टमेंट-II साउथ जोन को 30 मई को वेस्टर्न मार्ग में पहचानी गई प्रॉपर्टी के गिरने के मामले में, ड्यूटी में लापरवाही और लापरवाही के आधार पर तुरंत सस्पेंड किया जाता है। यह सक्षम अधिकारी की मंजूरी से जारी किया गया है।"

मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे मृतक

साउथ दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग गिरने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों को बचाकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ घायल और मरने वाले लोग फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम की तैयारी कर रहे थे।

मामले की जांच कर रही पुलिस

सैदुलाजब इलाके में वेस्टर्न मार्ग पर बनी यह बिल्डिंग शनिवार शाम को गिर गई। इस बिल्डिंग में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट, कैफे और ऑफिस थे, जबकि घटना के समय ऊपरी मंजिल पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ) अनंत मित्तल ने बताया, "घटना में कुल चार लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है, और टीमें पूरे मामले की जांच कर रही हैं।"

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के साकेत में इमारत गिरने से अब तक 4 की मौत, CM रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का किया दौरा, होगी मजिस्ट्रेट जांच

अब दिल्ली में बुलडोजर एक्शन, गिराए जा रहे करीब 300 घर, मौके पर पैरामिलिट्री फोर्सेस और दिल्ली पुलिस तैनात-VIDEO

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।