1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बुजुर्ग के ऊपर आ गिरी तेज रफ्तार स्कार्पियो, मौके पर मौत, कार के अंदर थे 5 लोग और सभी नशे में-VIDEO

दिल्ली में बुजुर्ग के ऊपर आ गिरी तेज रफ्तार स्कार्पियो, मौके पर मौत, कार के अंदर थे 5 लोग और सभी नशे में-VIDEO

 Reported By: Bhaskar Mishra, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 14, 2026 09:19 am IST,  Updated : Feb 14, 2026 09:28 am IST

कार की टक्कर लगते ही बुजुर्ग की जान चली गई। बुजुर्ग पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। वह गाजीपुर की फूल मंडी में काम करता था। पुलिस की टीम ने कार को जब्त कर लिया है।

हादसे वाली कार- India TV Hindi
हादसे वाली कार Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के गाजीपुर में तेज रफ्तार स्कार्पियो के एक्सीडेंट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना सुबह 6 बजे की है। मयूर विहार के तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो पहले डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पलटते हुए बाई तरफ फुटपाथ पर आ गई। उस वक्त फुटपाथ पर 3-4 लोग गाजीपुर मंडी से काम करके लौट रहे थे। 

कार में सवार थे 5 लोग

इनमे से एक बुजुर्ग के ऊपर स्कार्पियो आकर गिरी। जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग का नाम पैक कोरम अली है। वह पश्चिम बंगाल के 24 परगना का रहने वाला था। स्कार्पियो में 5 लोग सवार थे। 3 लड़की और 2 लड़के। सभी 22 से 25 साल के हैं।

ड्राइवर के अलावा सभी लोग हुए फरार

मृतक पैक कोरम अली, वह गाजीपुर की फूल मंडी में काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सभी लोग नशे में थे। एक्सीडेंट के बाद जब लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा तब भी वो नशे में थे। जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। ड्राइवर के अलावा बांकी सभी लोग मौके से भाग गए। 

दो दिन पहले भी गाजीपुर में हुआ था सड़क हादसा

वहीं, दूसरी ओर दो दिन पहले पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एमसीडी टोल प्लाजा के निकट बड़ा सड़क हादसा हुआ था। गुरुवार सुबह एक एसयूवी कार एक ट्रक से टकरा गई, जिसके चलते 55 वर्षीय महिला और उनकी बेटी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।