1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. तेजस्वी की शादी हुई फिक्स! कल दिल्ली में होगी सगाई, ये लोग होंगे शामिल

तेजस्वी की शादी हुई फिक्स! कल दिल्ली में होगी सगाई, ये लोग होंगे शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2021 03:38 pm IST,  Updated : Dec 08, 2021 03:45 pm IST

दिल्ली में आज या कल उनकी सगाई भी हो सकती है । पूरा लालू परिवार इस समय दिल्ली में मौजूद है।

तेजस्वी यादव- India TV Hindi
तेजस्वी यादव Image Source : PTI

Highlights

  • तेजस्वी यादव जल्द ही शादी करने वाले हैं !
  • पूरा लालू परिवार इस समय दिल्ली में मौजूद है।
  • लंबे समय के बाद लालू परिवार में रौनक नजर आएगी।

नई दिल्लीः बिहार के सियासी घराने यानी लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है । सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जल्द ही शादी करने वाले हैं । हालांकि अभी तक तेजस्वी यादव की दुल्हन का नाम सामने नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में 9 दिसंबर को दिल्ली में रिंग सेरेमनी होने वाली है। पूरा लालू परिवार इस समय दिल्ली में मौजूद है। खबर ये भी आ रही है कि रिंग सेरेमनी सिर्फ 50 रिश्तेदार ही समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह से लंबे समय के बाद लालू परिवार में रौनक नजर आएगी।

तेजस्वी यादव की शादी को लेकर पिछले साल से ही कयास लग रहे थे। हालांकि कई बार उन्होंने कहा था कि 2020 के चुनाव के बाद और पिता को जमानत मिलने के बाद ही शादी करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।