1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Tughlakabad Seat Election Results: तुगलकाबाद सीट से आप की जीत, भाजपा को मिली हार

Tughlakabad Seat Election Results: तुगलकाबाद सीट से आप की जीत, भाजपा को मिली हार

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Feb 08, 2025 07:39 am IST,  Updated : Feb 08, 2025 03:07 pm IST

Tughlakabad Seat Results: तुगलकाबाद विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर सहीराम पहलवान पर भरोसा दिखाया है और सहीराम ने इस सीट से जीत दर्ज की है।

Delhi Assembly Elections 2025 Tughlakabad seat result live updates- India TV Hindi
तुगलकाबाद सीट पर कौन चल रहा है आगे? Image Source : INDIA TV

Tughlakabad Seat Results: दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर 5 फरवरी को मतदान किया गया। और आज यानी 8 फरवरी को वोटों की गिनती की जा रही है। बता दें कि तुगलकाबाद विधानसभा सीट पर पिछले दो बार से आम आदमी पार्टी का कब्जा है। सहीराम पहलवान आम आदमी पार्टी के टिकट पर दो बार इस सीट से विधायक बन चुके हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने तीसरी बार भी 2025 के चुनाव के लिए सहीराम पहलवान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है और पहलवान ने आप को इस सीट पर जीत दिलाई है। वहीं भाजपा ने रोहतास बिधूड़ी और कांग्रेस ने वीरेंद्र बिधूड़ी इस सीट से चुनाव हार गए हैं।

तुगलकाबाद विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर सहीराम पहलवान ने जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा ने विक्रम बिधूड़ी और कांग्रेस ने सचिन को चुनावी मैदान में उतारा था। सहीराम पहलवान को इस चुनाव में 64,311 वोट मिले थे। जबकि भाजपा उम्मीदवार विक्रम बिधूड़ी को 30,610 और सचिन को 4,269 वोट मिले थे। वहीं बसपा के उम्मीदवार गिरिराज सिंह को 2,015 वोट मिले थे। बता दें कि 2015 के चुनाव से पहले इस सीट पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी विधायक हुआ करते थे।

तुगलकाबाद विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर सहीराम पहलवान पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया। इस सीट से भाजपा ने विक्रम बिधूड़ी को और कांग्रेस ने शुभम शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया था। बता दें कि इस चुनाव में सहीराम पहलवान को 58,905 वोट मिले थे, जबकि विक्रम बिधूड़ी को 45,147 और शुभम शर्मा को 1,342 वोट मिले थे। बता दें कि बसपा ने भी इस सीट से अपने उम्मीदवार को उतारा था। बसपा उम्मीदवार मनोज कुमार राय को 1,316 वोट मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।