1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली बारिश भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई क्षेत्रों में जलजमाव

दिल्ली बारिश भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई क्षेत्रों में जलजमाव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2020 05:08 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 05:12 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को भारी बारिश होने के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के अनुसार, मुखर्जी नगर, फतेहपुरी, बुराड़ी, रोहिणी, नरेला और पश्चिम पटेल नगर सहित उत्तरी दिल्ली के 40 से अधिक स्थानों पर जलजमाव हो गया है।

Water logging in parts of Delhi following rainfall- India TV Hindi
Water logging in parts of Delhi following rainfall Image Source : PTI

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को भारी बारिश होने के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के अनुसार, मुखर्जी नगर, फतेहपुरी, बुराड़ी, रोहिणी, नरेला और पश्चिम पटेल नगर सहित उत्तरी दिल्ली के 40 से अधिक स्थानों पर जलजमाव हो गया है। एनडीएमसी द्वारा साझा की गई मानसून रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि कुल 41 स्थानों पर जलजमाव हुआ है। इसके अलावा शहर में आठ स्थानों पर इमारतों के हिस्से गिरने और सात स्थानों पर पेड़ गिरने की खबर मिली है। 

दक्षिणी दिल्ली में, ओखला और मालवीय नगर के कुछ हिस्सों में रात भर हुई बारिश के बाद जलजमाव देखा गया। पूर्वी दिल्ली में, लक्ष्मी नगर और कई अन्य क्षेत्रों में पानी जमा होने की सूचना मिली। दिल्ली में बृहस्पतिवार को इस मौसम की अब तक की सबसे जोरदार बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि शहर के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।