1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Weather Today: दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये अपडेट

Weather Today: दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये अपडेट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 02, 2025 06:57 am IST,  Updated : Sep 02, 2025 07:01 am IST

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में हम आज के मौसम के बारे में बता रहे हैं, जिससे घर से निकलने से पहले मौसम से निपटने का इंतजाम किया जा सके।

Weather Today- India TV Hindi
गुरुग्राम में बारिश की वजह से जलभराव, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से गुजरते यात्री Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है। ऐसे में अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और घर से निकलने के बारे में सोच रहे हैं तो मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लें। ऐसा नहीं करने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? 

नई दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। Accu Weather के अनुसार, नई दिल्ली में आज भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। ऐसे में घर से निकलने से पहले बारिश से निपटने का इंतजाम जरूर कर लें।

दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना नदी, लोहा पुल पर बंद होगी आवाजाही

दिल्ली के लोहा पुल के पास कल से लगातार हो रही बारिश के बाद यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार, यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण 2 सितंबर को शाम 4 बजे से लोहा पुल पर यातायात और आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी।

नोएडा-गाजियाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम?

नोएडा में भी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। Accu Weather के अनुसार, नोएडा में भी आज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान नोएडा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। आज रात में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ेंगे।

गाजियाबाद में भी आज बारिश होगी और इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। हालांकि यहां रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

गुरुग्राम और फरीदाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम?

गुरुग्राम में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह मूसलाधार बारिश होगी और काफ़ी बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। आज रात बादल छाए रहेंगे लेकिन देर रात कुछ बारिश होगी।

फरीदाबाद में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। यहां भी आज बारिश हो सकती है और बादल छाए रहेंगे। घर से निकलने से पहले जरूरी बातों का ध्यान रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।