1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Weather Update: दिल्ली सहित इन राज्यों में बारिश के आसार, जानिए मौसम में बदलाव की वजह

Weather Update: दिल्ली सहित इन राज्यों में बारिश के आसार, जानिए मौसम में बदलाव की वजह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2022 08:22 am IST,  Updated : Apr 22, 2022 08:43 am IST

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से चल रही गर्मी और लू के प्रकोप के बाद गुरुवार को मौसम में बदलाव आया और बादल छा गए। आज शुक्रवार को भी मौसम के बदला रूख दिखाई देगा।

Weather Update- India TV Hindi
Weather Update Image Source : FILE PHOTO

Weather Update: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से चल रही गर्मी और लू के प्रकोप के बाद गुरुवार को मौसम में बदलाव आया और बादल छा गए। आज शुक्रवार को भी मौसम के बदला रूख दिखाई देगा। आईएमडी के अनुसार दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हो सकती है। इस कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। अनुमान के मुताबिक आज दिल्ली का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के भीतर रहेगा।

दिल्ली में धूलभरी आंधी चलने की संभावना

दिल्ली में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है, क्योंकि आज बारिश के आसार हैं। पिछले सप्ताह मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि 18 अप्रैल के बाद से एक बार फिर गर्मी परेशान करने लगेगी, लेकिन दिल्ली और आस पास के हिस्सों में मौसम गुरुवार से एक बार फिर बदल गया है। गर्मी के बाद गुरुवार को एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को शहर में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा यानी लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। 

आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को शहर में धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके साथ ही गरज के साथ दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि आज शुक्रवार को दिल्ली का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के भीतर रहेगा। साथ ही धूल भरी आंधी 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। 

इसलिए हुआ दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव

विभाग के अनुसार दिल्ली समेत एनसीआर के सभी हिस्सों में यह बदलाव पहाड़ी क्षेत्रों में बदले मौसम के कारण नजर आ रहा है। पहाड़ों पर बारिश का दौर शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में वहां लगातार बारिश होगी और ठंडी हवाएं चलेंगी। ऐसे में पहाड़ों के आस पास के क्षेत्रों में भी इसका असर देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। आईएमडी के अनुमान के अनुसार इस वीकेंड तापमान कम ही रहेगा। यानी शनिवार और रविवार को दिल्ली का तापमान 39 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से एक बार फिर मौसम पलट सकता है और गर्मी का अहसास बढ़ सकता है।

गुरुवार की बात करें तो सफदरगंज में बारिश का प्रभाव कम देखने को मिला। यहां 27 फरवरी के बाद से एक बार भी बारिश नहीं हुई है। वहीं, लोधी रोड और रिज में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सबसे अधिक तापमान नजफगढ़ में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सबसे कम तापमान मयूर विहार में रहा। यहां तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयां मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक दो दिन में न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगीं

इन राज्यों में भी शुक्रवार को बारिश की संभावना

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिमी हिमालय, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।

बिहार में तेज आंधी से हुआ नुकसान

बिहार के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, रीगा, सुरसंड, नानपुर और बाजपट्टी समेत विभिन्न क्षेत्रों में आयी तेज आंधी व पानी से व्यापक नुकसान हुआ है। करीब 20 मिनट की तेज आंधी में कई क्षेत्र में खपरैल घर, कच्चा मकान तथा झोपड़ियां धराशायी हो गयी। वहीं, कई जगह छत पर रखा एस्बेस्टस उड़ गया। उधर, झारखंड के पश्‍चिम सिंहभूम में अगले कुछ घंटे में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।