1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. AIAPGET counselling 2023 के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या है आखिरी तारीख

AIAPGET counselling 2023 के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या है आखिरी तारीख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2023 02:28 pm IST,  Updated : Sep 26, 2023 02:28 pm IST

AIAPGET counselling 2023: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति की तरफ से अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसके लिए उम्मीदवार 2 अक्टूबर 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

AIAPGET counselling 2023: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा, एआईएपीजीईटी काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 26 सितंबर से शुरू कर दी है। उम्मीदवार 2 अक्टूबर तक aaccc.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। आधितकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, “राउंड-1 के लिए पंजीकरण 26.09.2023 को दोपहर 12:00 बजे से 02.10.2023 को दोपहर 02:00 बजे तक शुरू होगा।” 

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 3 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक होगी। सीट आवंटन परिणाम 5 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • इसके बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

ये भी पढ़ें: UPSC ESE 2024: आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, जल्द करें अप्लाई

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।