1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. AIMA MAT 2024: पीबीटी मोड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

AIMA MAT 2024: पीबीटी मोड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Feb 20, 2024 06:15 am IST,  Updated : Feb 20, 2024 06:15 am IST

AIMA MAT 2024: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन की तरफ से एआईएमए एमएटी 2024 पीबीटी मोड के लिए चल रहे रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आज यानी 20 फरवरी 2024 को समाप्त कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

AIMA MAT 2024: एआईएमए एमएटी के लिए अप्लाई करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन की तरफ से एआईएमए एमएटी 2024 पीबीटी मोड के लिए चल रहे रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आज यानी 20 फरवरी 2024 को समाप्त कर दिया जाएगा। जो इच्छुक उम्मीदवार पेपर आधारित मोड में मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी एआईएमए एमएटी की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर कर सकते हैं।

इसके लिए एडमिट कार्ड 22 फरवरी, 2024 को उपलब्ध होगा और परीक्षा 25 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी।

AIMA MAT के लिए कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले उम्मीदवार AIMA MAT की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध AIMA MAT 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • एक बार हो जाने के बाद, खाते में लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आवेदन शुल्क 

रिमोट प्रॉक्टर्ड इंटरनेट आधारित टेस्ट (आईबीटी) या पेपर आधारित टेस्ट (पीबीटी) या कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए आवेदन शुल्क ₹2100/- है और डबल आईबीटी + आईबीटी या पीबीटी + आईबीटी या पीबीटी + सीबीटी या सीबीटी + आईबीटी ₹3300/- है। भुगतान केवल क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड (एटीएम कार्ड) या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एआईएमए की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पूंछे गए इन 10 सवालों के जानें सही जवाब

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।