1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां-कहां चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड परीक्षा का परिणाम? जान लें यहां

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां-कहां चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड परीक्षा का परिणाम? जान लें यहां

 Published : Mar 16, 2026 02:04 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 02:04 pm IST

बिहार बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां-कहां चेक कर सकेंगे? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर से अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिमाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से जल्द ही परिणाम को जारी किया जा सकता है। एक बार जारी होने पर छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। हालांकि, परिणाम किस तारीख को और किस समय जारी किया जाएगा, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अब सवाल आता है कि आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स परिणाम को और कहां-कहां चेक कर सकेंगे? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम यही जानेंगे। 

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स अपने परिणाम को Digilocker पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स परिणाम को SMS के जरिए भी चेक कर सकेंगे। 

डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम

  • सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट पर जाएं या DigiLocker मोबाइल ऐप खोलें।
  • इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार डिटेल्स का इस्तेमाल करके साइन इन करें। 
  • जिन छात्रों का DigiLocker पर अकाउंट नहीं है, उन्हें अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके साइन अप करना होगा।
  • लॉग इन करने के बाद, 'संबंधित' लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें और फिर सबमिट कर दें।
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब इसे चेक करें और अपने DigiLocker अकाउंट में सेव कर लें। 

कैसे कर सकेंगे आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम को चेक? 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में स्टूडेंट्स परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट क्लास 12 की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक हुई थी, जबकि मैट्रिक यानी क्लास 10 की परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2026 तक हुई थी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।