1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP में 10वीं-12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील, शिक्षकों को समय रहते लगाई जाएगी वैक्सीन

UP में 10वीं-12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील, शिक्षकों को समय रहते लगाई जाएगी वैक्सीन

 Edited By: Ruchi Kumar
 Published : Apr 13, 2021 06:10 pm IST,  Updated : Apr 13, 2021 06:45 pm IST

यूपी के उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा का कहना है कि CBSE बोर्ड के इम्तिहानों पर फैसला केंद्र सरकार लेगी,लेकिन यूपी के सभी ज़िलों में कोरोना से हालात बिगड़े नही है।

Appeal to students of 10th-12th exam in UP to get corona...- India TV Hindi
Appeal to students of 10th-12th exam in UP to get corona test done, teachers will be vaccinated in time Image Source : FILE

यूपी के उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा का कहना है कि CBSE बोर्ड के इम्तिहानों पर फैसला केंद्र सरकार लेगी,लेकिन यूपी के सभी ज़िलों में कोरोना से हालात बिगड़े नही है। कुछ ज़िलों जैसे लखनऊ,कानपुर,प्रयागराज,वाराणसी में कोरोना के केस ज़्यादा है और वहां रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। वैसे यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटर के इम्तिहान भी यूपी सरकार ने सिर्फ कुछ दिन आगे बढ़ाए है। पहले ये इम्तिहान 24 अप्रैल से थे अब आठ मई से होंगे।

यूपी बोर्ड के इम्तिहान इस साल 56 लाख छात्र छात्राएं दे रहे है हाईस्कूल (दसवीं)में 29,94,312 और इंटर (क्लास 12) में  26,09,501 सरकार की कोशिश है कि इम्तिहान दिलाने वाले सभी टीचर को इम्तिहान के पहले कोरोना वैक्सीन लग जाये और फिर कोरोना टेस्ट भी हो जाये ,इम्तिहान में बैठने वाले छात्रों से भी सरकार अपील कर रही है कि इंतिहान देने के पहले वो अपना कोरोना  टेस्ट करा ले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।