1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी चूक, 12वीं के स्टूडेंट्स को थमाया गलत प्रश्नपत्र, पेपर दोबारा कराए जाने की मांग

यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी चूक, 12वीं के स्टूडेंट्स को थमाया गलत प्रश्नपत्र, पेपर दोबारा कराए जाने की मांग

 Published : Feb 26, 2025 11:17 am IST,  Updated : Feb 26, 2025 11:18 am IST

24 फरवरी 2025 को हुई यूपी बोर्ड परीक्षा में एक केंद्र से बड़ी लापरवाही की खबर आई है। यहां साइंस साइड के छात्रों ने आरोप लगया है कि उन्हें गलत पहले पेपर दिया गया, जिसे बाद में चेंज किया गया।

यूपी बोर्ड परीक्षा में साइंस साइड के स्टूडेंट्स को दिया आर्ट्स साइड का प्रश्नपत्र- India TV Hindi
यूपी बोर्ड परीक्षा में साइंस साइड के स्टूडेंट्स को दिया आर्ट्स साइड का प्रश्नपत्र

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 शुरू हो चुकी हैं। इस परीक्षा के पहले दिन के एग्जाम में एक सेंटर पर बड़ी चूक का मामला सामने आया है।  यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर के पहले पेपर में साइंस साइड के छात्रों को आर्ट साईड का प्रश्नपत्र दिए जाने की खबर सामने आई है। मामला बरैसा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का है। मंगलवार को देवशरण इंटर कॉलेज, देवरा मंझनपुर के बच्चों ने कलेक्टर ऑफिस पहुंच कर पूरे मामले की लिखित शिकायत की है। 

परीक्षार्थियों का कहना है कि पहले उन्हें पहले गलत प्रश्नपत्र दिया गया जिसे बाद में बदला गया, लेकिन तब तक उनका काफी समय बर्बाद हो गया था। परीक्षार्थियों ने डीएम से दोबारा पेपर कराए जाने की मांग की है।

स्टूडेंट्स का आरोप

शिकायत पत्र के मुताबिक देवशरण इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स का सेंटर बरैसा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में गया है। सोमवार(24 फरवरी 2025) को यूपी बोर्ड की परीक्षा थी। दूसरी पॉली में इंटर के छात्रों की परीक्षा थी। डीएम से शिकायत करने आए छात्रों ने आरोप लगाया कि वह साइंस साइड के छात्र हैं जबकि सेंटर पर उन्हें हिंदी सामान्य की जगह कला वर्ग का प्रश्नपत्र दे दिया गया, जिसे बाद में बदला गया लेकिन तब तक काफी समय बर्बाद हो गया था। इससे उनका पेपर खराब हो गया। 

डीएम ने बच्चों के आरोप को नकारते हुए क्या कहा?

परीक्षार्थियों ने दुबारा पेपर करवाने की मांग की है। जबकि डीएम ने बच्चों के आरोप को नकारते हुए कहा कि विज्ञान वर्ग को कला वर्ग के प्रश्नपत्र दिए जाने की बात गलत है। उन्होंने कहा कि कुछ प्रश्नपत्र कम हो गए थे, जिसे लेकर पहुंचने में स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सिर्फ दस-पांच मिनट की देरी हुई। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को उतना एक्स्ट्रा टाईम दिया गया था।

Report- Aiyman Ahmad

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।