बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB ने सेकेंडरी (क्लास 10) और इंटर (क्लास 12) के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। BSEB मैट्रिक, इंटर डमी एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट exam.biharboardonline.org, intermediate.biharboardonline.com पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। BSEB ने फाइनल एडमिट कार्ड जारी करने से पहले डमी एडमिट कार्ड जारी किया है, जो एग्जाम में बैठने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट में से एक है। BSEB ने 27 नवंबर तक के लिए करेक्शन विंडो भी खोल दी है, जो स्टूडेंट्स दिए गए किसी भी डॉक्यूमेंट में करेक्शन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल के जरिए कर सकते हैं।
स्टूडेंट्स को नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो, सिग्नेचर, एग्जाम सेंटर की डिटेल्स ठीक से चेक कर लेनी चाहिए, और अगर उन्हें डेटा में किसी भी तरह की गलती मिलती है, तो उन्हें तुरंत अपने स्कूलों को इसकी रिपोर्ट करनी चाहिए। स्कूलों को ऑफिशियल BSEB पोर्टल के ज़रिए करेक्शन रिक्वेस्ट वेरिफाई करके सबमिट करनी चाहिए। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए डमी एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB मैट्रिक, इंटर डमी एडमिट कार्ड 2025: डाउनलोड करने के स्टेप्स
- BSEB मैट्रिक, इंटर डमी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद BSEB मैट्रिक, इंटर डमी हॉल टिकट PDF लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर कॉलेज कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर, स्टूडेंट फैकल्टी और जन्म तिथि का इस्तेमाल करें।
- इसके बाद BSEB मैट्रिक, इंटर डमी एडमिट कार्ड 2025 PDF स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
- अब BSEB मैट्रिक, इंटर डमी एडमिट कार्ड 2025 PDF को सेव करें और प्रिंट आउट ले लें।
12वीं कक्षा- डमी एडमिट के लिए डायरेक्ट लिंक: intermediate.biharboardonline.com
10वीं कक्षा- डमी एडमिट के लिए डायरेक्ट लिंक: exam.biharboardonline.org
नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगा बनाए रखें।