1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Bihar NMMS 2025 के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड

Bihar NMMS 2025 के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड

 Published : Dec 02, 2024 11:27 pm IST,  Updated : Dec 02, 2024 11:28 pm IST

बिहार एनएमएमएस 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। बिहार एनएमएमएस के 2025 के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

अगर आप भी बिहार एनएमएमएस के 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) बिहार ने राज्य राष्ट्रीय मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप योजना (NMMS) 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय सीमा 7 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक छात्र बिहार एनएमएमएस 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट scert.bihar.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले, बिहार एनएमएमएस 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर थी। बिहार एनएमएमएस 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए छात्रों को अपनी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी।

क्या है एलिजिबिलिटी 

नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार इसके लिए एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं। 

  • शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के दौरान छात्रों को कक्षा 8वीं में नामांकित होना चाहिए। 
  • छात्रों के अपनी कक्षा VII की परीक्षा में न्यूनतम 55% या समकक्ष ग्रेड होने चाहिए। 
  • एससी/एसटी छात्र 50% अंक के साथ पात्र हैं। 
  • माता-पिता दोनों की संयुक्त वार्षिक आय 3.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • एनवीएस, केवीएस, सैनिक स्कूल और निजी स्कूलों के छात्र इस एनएमएमएस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

एग्जाम पैटर्न

बिहार NMMSS परीक्षा में दो पार्ट होंगे: भाग 1 (मानसिक क्षमता परीक्षण) और भाग 2 (शैक्षणिक क्षमता परीक्षण)। छात्र नीचे दी गई तालिका में बिहार NMMS 2025 परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं-

पार्ट 1 में तर्क, विश्लेषण और संश्लेषण पर केंद्रित 90 प्रश्न होंगे।
पार्ट 2 में विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान के विषयों से 90 प्रश्न होंगे।

कब होगी परीक्षा

शेड्यूल के अनुसार, बिहार एनएमएमएस 2025 परीक्षा 19 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाली है। छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित करना और ड्रॉपआउट प्रतिशत को कम करना है।

ये भी पढ़ें- 

उत्तर प्रदेश में कितने एयरपोर्ट हैं? जानें 
अंडे बेचने वाले के बेटे ने गाड़ा सफलता का झंडा, पहले प्रयास में क्रैक किया एग्जाम; बनेगा जज

इस राज्य के इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें क्या है कारण

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।