Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार में जल्द होगी शिक्षक भर्ती, BPSC ने दिया बड़ा अपडेट

बिहार में जल्द होगी शिक्षक भर्ती, BPSC ने दिया बड़ा अपडेट

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : Feb 12, 2026 01:10 pm IST, Updated : Feb 12, 2026 01:17 pm IST

बिहार में बहुत जल्द टीचर और प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। इसके लिए जल्द ही डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप एक शिक्षक बनने की चाह रखते हैं और वो भी बिहार में, तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार में जल्द ही अध्यापक और प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए शीघ्र ही नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। इस संबंध में बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। साथ ही BPSC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से भी एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति को चेक कर सकते हैं।

किए गए पोस्ट में लिखा है, " बिहार लोक सेवा आयोग को सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचना प्राप्त हुई है। उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु समेकित विज्ञापन प्रकाशित कर ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित सूचना शीघ्र ही आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी।"

जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "बिहार लोक सेवा आयोग को सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से शिक्षा विभाग के अन्तर्गत वर्ग 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10 एवं 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत वर्ग 1 से 5, 6 से 10, 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक तथा पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत वर्ग 6 से 8, 9 से 10, 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचना प्राप्त हुई है। उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु समेकित विज्ञापन प्रकाशित कर ऑनलाईन आवेदन करने से संबंधित सूचना शीघ्र ही आयोग के आधिकारिक वेबसाईट पर प्रकाशित की जाएगी।"

कैसे करें चेक

सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

इसके बाद उम्मीदवारों होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
इतना करते ही आपके सामने प्रेस विज्ञप्ति खुल जाएगी। 
अब कैंडिडेट्स इसे चेक करें और चाहें तो डाउनलोड कर लें।

प्रेस विज्ञप्ति के लिए सीधा लिंक

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement