1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार बोर्ड क्लास 12 की आंसर कॉपी का मूल्यांकन 27 फरवरी से होगा शुरू, BSEB ने बताया

बिहार बोर्ड क्लास 12 की आंसर कॉपी का मूल्यांकन 27 फरवरी से होगा शुरू, BSEB ने बताया

 Published : Feb 24, 2026 01:03 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 01:08 pm IST

बिहार बोर्ड क्लास 12 की आंसर कॉपी का मूल्यांकन 27 फरवरी से किया जाएगा। मूल्यांकन का कार्य का 10 मार्च तक चलेगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा क्लास 12 की आंसर कॉपीज का इवैल्यूएशन 27 फरवरी से शुरू किया जाएगा। यह कार्य 10 मार्च तक किया जाएगा। आंसर शीट इवैल्यूएशन और दूसरे कॉन्फिडेंशियल काम के लिए मान्यता प्राप्त एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में काम करने वाले टीचर्स की सब्जेक्ट-वाइज लिस्ट कमिटी की वेबसाइट biharboardonline.com पर ऑनलाइन अपडेट कर दी गई है। इस संबंध में बोर्ड ने सोशल मीडियाप प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऑफिशियल हैंडल से जाननकारी शेयर की है। 

BSEB के ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, जरूरत के हिसाब से सब्जेक्ट-वाइज को-एग्जामिनर्स का सिलेक्शन भी कमिटी की वेबसाइट पर अपॉइंटमेंट लेटर के साथ अपलोड कर दिया गया है। BSEB ने को-एग्जामिनर्स के अपॉइंटमेंट लेटर की हार्ड कॉपी स्कूल-वाइज पैक करके 22 और 23 फरवरी के बीच डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर के ऑफिस भेज दी हैं। 

13 फरवरी फरवरी तक चली थी परीक्षा

बता दें कि बिहार बोर्ड यानी BSEB क्लास 12 के एग्जाम 2 से 13 फरवरी आयोजित हुए थे। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। परीक्षा को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था। BSEB 12th आंसर शीट इवैल्यूएशन 2026 पूरा होने के बाद बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026, टॉपर्स की लिस्ट के साथ, अनाउंस किया जाएगा। 

BSEB ने सभी एजुकेशन ऑफिसर से रिक्वेस्ट की है कि वे यह पक्का करें कि को-एग्जामिनर के अपॉइंटमेंट लेटर क्लास 12 के स्कूल, कॉलेज के हेड या उनके सही तरीके से ऑथराइज्ड रिप्रेजेंटेटिव को मिल जाएं और संबंधित टीचर को बांट दिए जाएं। BSEB के ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है, "अगर कोई MPP तय किए गए इवैल्यूएशन सेंटर में शामिल नहीं होता है, तो उनसे एक्सप्लेनेशन लेने के बाद, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड एक्ट, 1981 की संबंधित धाराओं के तहत उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित लोगों से रिक्वेस्ट है कि वे आंसर शीट के हाई-क्वालिटी इवैल्यूएशन में सहयोग करें।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।