सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम के इंतजार में हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को जल्द ही जारी किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। हालांकि, बोर्ड की तरफ से ऐसी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम कब(तारीख और समय) जारी किए जाएंगे। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि आधिकारिक वेबसाइट के अलावा रिजल्ट को कहां-कहां चेक कर सकते हैं।
जारी होने के बाद यदि आधिकारिक वेबसाइट कर परिणाम देखने में कोई दिक्कत हो तो या कोई टेक्निकल प्रॉबलम हो तो नतीजे कैसे देखें। बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर डिजिलॉकर, एसएमएस, उमंग एप पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
कहां-कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट?
- UMANG APP
- Digilocker APP
- cbseresults.nic.in
- results.cbse.nic.in
- cbse.nic.in
- digilocker.gov.in
- results.gov.in
डिजिलॉकर पर कैसे करें चेक
- सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या एप खोलें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स साइन इन करें।
- यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो पहले अकाउंट बनाएं और फिर साइन इन करें।
- इसके बाद छात्र होमपेज पर CBSE Board Result वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल्स को भरें और फिर सबमिट करें।
- इतना करते ही आपके सामने आपके नतीजे खुल जाएगा।
- आखिरी में छात्र इसे जांचें और डाउनलोड कर लें।
इस वर्ष, 2025 में सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा को 15 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक आयोजित किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।परिणाम घोषित होने के बाद, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।