CBSE Single Girl Child Scholarship 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तिथि को बढ़ा दिया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना है वे सभी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ऑफशियल नोटिस
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दी गई है। सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 10 2024 स्कीम और सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 10 2023 (नवीनीकरण 2024) योजना के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी गई है: 2023 में प्रदान की गई सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 10 का नवीनीकरण। स्कूल 17 जनवरी, 2025 तक आवेदन का सत्यापन करेगा।
कैसे करें आवेदन?
नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध स्कॉलरशिप लिंक पर क्लिक करें।
- फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों के पास सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 लिंक होगा।
- अब उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें।
- इसके बाद अब अकाउंट में लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- इसके बाद उम्मीदलार सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में आगे की जरूरत के लिए उम्मीदवार इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
यह स्कॉलरशिप उन सभी अविवाहित छात्राओं को दी जाएगी, जिन्होंने सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में 70फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं और जो सीबीएसई से संबद्ध स्कूल में कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई कर रही हैं, जिनकी ट्यूशन फीस शैक्षणिक वर्ष के दौरान 2500 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं है। उन्हें इस उद्देश्य के लिए माना जाएगा। कक्षा 11 और 12 में ट्यूशन फीस 3000 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- RPSC calendar 2025: इन भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, डिटेल में जानें कब-कौन सी परीक्षा