1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CLAT 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब जानें क्या है आखिरी तारीख

CLAT 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब जानें क्या है आखिरी तारीख

 Published : Oct 16, 2024 10:43 pm IST,  Updated : Oct 16, 2024 10:53 pm IST

CLAT 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। CLAT 2025 के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

CLAT 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड- India TV Hindi
CLAT 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड Image Source : FILE

जिन इच्छुक उम्मीदवारों को CLAT 2025 के लिए आवेदन करना है उन सभी के लिए एक अच्छी खबर है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा CLAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार CLAT की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं। 

जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर 2024 तक बढ़ा दी गई है। बता दें कि CLAT 2025 का आयोजन 1 दिसंबर 2024 को ऑफलाइन किया जाएगा। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

ऑफिशियल नोटिस 

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "CLAT 2025 ऑनलाइन आवेदन (यूजी और पीजी दोनों कार्यक्रमों के लिए) जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर, (मंगलवार) 2024 की रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी गई है।" 

पात्रता मानदंड

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी समझ सकते हैं। 

  • यूजी कार्यक्रम: वे उम्मीदवार जो 10+2 या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 45% अंकों या इसके समकक्ष ग्रेड के साथ उत्तीर्ण हुए हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। मार्च/अप्रैल, 2025 में योग्यता परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • पीजी कार्यक्रम: वे उम्मीदवार जिनके पास एलएलबी की डिग्री है या न्यूनतम 50% अंकों या इसके समकक्ष ग्रेड के साथ समकक्ष परीक्षा है, वे आवेदन कर सकते हैं। अप्रैल/मई 2025 में योग्यता परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।

क्या है आवेदन शुल्क?

यूजी और पीजी दोनों कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले र एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/बीपीएल उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3500 रुपये है।  वहीं, बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए के लिए आवेदन शुल्क 4000 रुपये है।

CLAT 2025 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

CLAT 2025 के लिए कैसे करें आवेदन 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार CLAT की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएँ।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध CLAT 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, खाते में लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की ज़रूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।