CTET फरवरी 2026 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर CTET आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आंसर-की चेक कर व डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि आंसर-की जारी होने के साथ ही इसके खिलाफ आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो को खोल दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं। हालांकि, आपत्ति उठाने हेतु उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
बता दें कि सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा को 7 और 8 फरवरी को आयोजित किया गया। परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। पहली शिफ्ट में पेपर II के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी और दूसरी शिफ्ट में पेपर I के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह को लगातार बनाए रखें।
संपादक की पसंद