CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है और इस परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी के लिए एक शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2025 की एग्जाम सिटी स्लिप को जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप को चेक कर सकते हैं।
CUET UG 2025: कैसे करें चेक व डाउनलोड
- सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर Advance City Intimation for CUET(UG) 2025 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में सिटी इंटीमेशन स्लिप खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवार चेक करे और डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
एग्जाम सिटी स्लिप के लिए डायरेक्ट लिंक
नेशनल टेस्टिग एजेंसी ने CUET (UG)- 2025 को देश भर में और भारत के बाहर विभिन्न स्थानों पर 13 मई 2025 से 03 जून 2025 तक आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा।