1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. होने वाली है CUET-UG की परीक्षा, देश भर में बनेंगे 1 हजार एग्जाम सेंटर

होने वाली है CUET-UG की परीक्षा, देश भर में बनेंगे 1 हजार एग्जाम सेंटर

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Dec 22, 2022 02:42 pm IST,  Updated : Dec 22, 2022 02:42 pm IST

CUET-UG exam 2023-24: CUET-UG के जल्द एग्जाम होने वाले हैं। इसके लिए एग्जाम सेंटर भी चुने जा रहे हैं। इसके लिए एग्जाम 21 से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी।

जल्द होगी CUET-UG की परीक्षा - India TV Hindi
जल्द होगी CUET-UG की परीक्षा Image Source : CUET.SAMARTH.AC.IN

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी की परीक्षा होने वाली है। इसे लेकर UGC ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। बता दें कि एकेडेमिक सेशन 2023-24 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी की परीक्षा 21 से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के लिए पूरे देश भर में 1000 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। यूजीसी का मानना है कि अगले सेशन से और अधिक निजी, राज्य संचालित और डीम्ड विश्वविद्यालय कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में हिस्सा लेंगे। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2023 के पहले हफ्ते में शुरू होगी। वहीं सीयूईटी-पीजी 2023 जून 2023 के पहले या दूसरे हफ्ते में आयोजित होने की उम्मीद है।

इन महीनों में रिजल्ट भी आ जाएंगे 

सीयूईटी-यूजी के रिजल्ट जून 2023 के तीसरे हफ्ते में और सीयूईटी-पीजी के रिजल्ट जुलाई 2023 के पहले हप्ते में घोषित हो सकते हैं। सीयूईटी-पीजी 2023 के संभावित कार्यक्रम की घोषणा अगले हफ्ते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा की जाएगी। इसके अलावा एनटीए देश भर में लगभग 1000 परीक्षा केंद्रों की पहचान कर रहा है, जिनमें से प्रत्येक एग्जाम के दिन 450-500 केंद्रों का उपयोग किया जाएगा। यूजीसी के सचिव प्रोफेसर रजनीश जैन ने यह जानकारी मीडिया शेयर की है।

यूजीसी के सचिव ने दी जानकारी

प्रोफेसर रजनीश जैन ने बताया कि इन परीक्षाओं में विषयों की संख्या और प्रश्न पत्रों के पैटर्न समान रहेंगे। एक उम्मीदवार एक या दो भाषाओं और सामान्य परीक्षा के अलावा 6 डोमेन विषय चुन सकता है। परीक्षा का माध्यम असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू चुना जा सकता है।

उपरोक्त के मद्देनजर यूजीसी ने देशभर के सभी यूनिवर्सिटीज से कहा है कि जुलाई 2023 के अंत तक अपनी यूजी और पीजी एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करें ताकि एकेडेमिक सेशन 1 अगस्त 2023 तक शुरू हो सके।

दूरस्थ क्षेत्रों के उम्मीदवारों को मिलता है एक साझा मंच

सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और अन्य भाग लेने वाले यूनिवर्सिटीज में यूजी, पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) शुरू किया गया है। यूजीसी के मुताबिक सीयूईटी देश भर के उम्मीदवारों, विशेष रूप से उत्तर-पूर्व, ग्रामीण और अन्य दूरस्थ क्षेत्रों के उम्मीदवारों को एक साझा मंच और समान अवसर प्रदान करता है, और यूनिवर्सिटीज के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने में मदद करता है। एक सिंगल एग्जाम उम्मीदवारों को एक व्यापक पहुंच को कवर करने और विभिन्न सेंट्रल और भाग लेने वाले यूनिवर्सिटीज में एडमिशन प्रोसेस का हिस्सा बनने में सक्षम बनाती है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को दी गई है जिम्मेदारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सीयूईटी यूजी और पीजी परीक्षाओं के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संदर्भ में यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटीज को सूचित किया है कि सीयूईटी-यूजी 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। यूनिवर्सिटीज को बताया गया है कि एग्जाम 21 से 31 मई 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।