1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दिल्ली विश्वविद्यालय 1 फरवरी से अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए खुल जाएगा

दिल्ली विश्वविद्यालय 1 फरवरी से अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए खुल जाएगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 31, 2021 10:13 pm IST,  Updated : Jan 31, 2021 10:13 pm IST

दिल्ली विश्वविद्यालय ने रविवार को घोषणा की कि उसके सभी कॉलेजों में एक फरवरी से अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। साथ ही सभी कर्मचारी भी कॉलेज आ सकेंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय 1 फरवरी से अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए खुल जाएगा- India TV Hindi
दिल्ली विश्वविद्यालय 1 फरवरी से अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए खुल जाएगा Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय ने रविवार को घोषणा की कि उसके सभी कॉलेजों में एक फरवरी से अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। साथ ही सभी कर्मचारी भी कॉलेज आ सकेंगे। विश्वविद्यालय के विभागों के प्रमुखों और कॉलेजों के प्राध्यापकों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। 

डीयू ने एक अधिसूचना में कहा, ''केवल तृतीय वर्ष के छात्रों को उनके कॉलेज, केन्द्र या विभाग से संबंधित प्राध्यापक, निदेशक अथवा प्रमुख के निर्देशानुसार प्रयोगशाला, प्रायोगिक कार्यों, कौशल, पुस्तकालयों के लिये छोटे-छोटे समूह में आने की अनुमति होगी। इस दौरान यूजीसी के दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया जाना आवश्यक है।'' 

विश्वविद्यालय ने कहा कि अनुभाग प्रभारी या इकाई प्रमुख कर्मचारियों के काम के घंटों में बदलाव कर सकते हैं ताकि प्रवेश और निकास द्वारों पर भीड़ जमा होने से रोकी जा सके। डीयू ने कहा, ''तदनुसार, कर्मचारियों को सुबह नौ से शाम साढे पांच बजे और सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक काम पर बुलाया जा सकता है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।