1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई जगहों पर होती है कुत्तों की पूजा! पढ़ें पूरी खबर

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई जगहों पर होती है कुत्तों की पूजा! पढ़ें पूरी खबर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2023 06:12 pm IST,  Updated : Mar 14, 2023 06:12 pm IST

पुराने टाइम से ही मानव और कुत्तों के बीच अनोखे रिश्ते के कई सबूत मिलते रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कहीं कुत्तों को पूजा जाता हो या उन्हें भगवान का दर्जा प्राप्त हो। आज हम इस खबर में इसी बात की बात करेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

Dogs Worship: कुत्तों को इंसानों का सबसे बफादार माना जाता है। लोगों का ऐसा मानना है कि वे इंसान के लिए सबसे ज्यादा बफादार होते हैं। इसीलिए कु्त्तों को बफादारी में सबसे ऊंचा दर्जा प्राप्त है। ये सिलसिला अभी से ही नहीं बल्कि पुराने समय से चला आ रहा है। पुराने टाइम से ही इंसान और कुत्तों के बीच अनोखे रिश्ते के कई सबूत मिलते रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कहीं कुत्तों को पूजा जाता हो या उन्हें भगवान का दर्जा प्राप्त हो। आज हम इस खबर में इसी बात की जानकारी देंगे। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक  प्राचीन काल मे दुनिया की कई जगहों पर कुत्तों की पूजा करने की अच्छी खासी हिस्ट्री रही है। इनमें प्राचीन भारत (India), मिस्र  (Egypt), ग्रीस(Greece), रोम (Rome) और मेक्सिको (Mexico) समेत कई जगह कुत्तों की पूजा करने का एक लंबा इतिहास (History) रहा है। आपको यह बेहद आश्चर्यचकित होंगे या अचंभे में पड़ जाएंगे कि दुनिया की कई सभ्यताएं ऐसी भी हैं जहां कुत्ते के छोटे बच्चों को भी देवता का दर्जा दिया जाता है। इनमें से कई ब्रीड बहुत फेमस भी हैं। जैसे कि अनुबिस (Anubis) की पूजा करने वाले उन्हें 'द गॉड ऑफ द डेड'का दर्जा देते हैं। वहीं सेर्बरस (Cerberus ) को 'द फेरोशियस थ्री हेडेड पप्पी'के नाम से भी जाना जाता है।

अनुबिस (Anubis)

प्राचीन मिस्र(Ancient Egypt) के बारे में की गई खोज से मिली जानकारी के मुताबिक अनुबिस को 'मास्टर ऑफ सीक्रेट्स' या 'द डॉग हु स्वालउस मिलियंस' भी कहा जाता है। ऐसा बताया जाता है कि उन्हें ये उपाधि कब्रिस्तानों (Cemetery) के संरक्षक के रूप देखे जाने की वजह से दी गई है। खास बात ये है कि इनको दर्शाने के लिए जो चित्र बनाये गए थे उनमें इनका शरीर तो मानव जैसा है लेकिन सिर कुत्ते का है। आपको यह भी बता दें कि बावजूद इसके कि बाद में इनका स्थान हरे चेहरे वाले गॉड ओसिरिस (Green faced god Osiris) को दिया गया, फिर भी यह मिस्र के देवताओं में से एक रहे। 

क्या है मान्यता?
मान्यता के मुताबिक अनुबिस जिंदगी के आखिरी पलों में प्रकट होते हैं और इंसान के मरने के बाद उसके दिल को फ़ीदर ऑफ मा'त (Feather of Ma'at) या सच्चाई (Truth) से तोलते हैं और अगर मृतक का दिल इससे भारी निकल जाता है तो मृतक को एक भयानक राक्षस (Dangerous monster) के हवाले कर दिया जाता है।

नेपाल में ऐसे होती है कुत्तों की पुजा
वहीं, इसके अलावा दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां दिवाली के त्योहार पर कुत्तों की पूजा की जाती है। हम बात कर रहें हैं अपने पड़ोसी देश नेपाल की। नेपाल में  दिवाली को तिहार कहते हैं। लेकिन दिवाली के तुरंत एक दिन बाद ही एक और दिवाली मनाई जाती है जिसे कुकुर तिहार कहते हैं। नेपाल में इस दिन कुत्तों की पूजा की जाती है।   

ये भी पढ़ें- काले-पीले ब्रेकर से गाड़ी के गुजरने पर क्यों आती है इतनी आवाज? जानें इसकी वजह

क्या है Jr. NTR की एजुकेशन क्वालिफिकेशन?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।