1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. DU Admission 2025: CSAS फेज 2 के लिए रजिस्ट्रे्शन शुरू, जल्द करें अप्लाई

DU Admission 2025: CSAS फेज 2 के लिए रजिस्ट्रे्शन शुरू, जल्द करें अप्लाई

 Published : Jul 08, 2025 02:04 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 02:04 pm IST

दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज यानी 8 जुलाई 2025 से डीयू यूजी प्रवेश CSAS फेज 2 की शुरुआत कर दी है। सिम्युलेटेड रैंक 15 जुलाई को जारी की जाएगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के दूसरे फेज की शुरुआत कर दी है। जिन लोगों ने CSAS का पहला चरण पूरा कर लिया है, वे अब डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर admission.uod.ac.in लॉग इन करके चॉइस फिलिंग प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं। उम्मीदवार फॉर्म में अपने पसंदीदा कोर्स और कॉलेज के विकल्प भर सकते हैं। यह सुविधा 14 जुलाई तक खुली रहेगी।

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही चरण 1 पूरा कर लिया है, उनके लिए 6 जुलाई को एक संपादन विंडो खुल चुकी है। जानकारी दे दें कि सुधार विंडो 11 जुलाई 2025 को बंद हो जाएगी। एक बार सबमिट किया गया फॉर्म दोबारा नहीं खुलेगा। प्रेफरेंस परिवर्तन विंडो 15 जुलाई को खुलेगी और 16 जुलाई 2025 को बंद होगी। पहली आवंटन सूची 19 जुलाई, 2025 को जारी की जाएगी।

सिम्युलेटेड रैंक 15 जुलाई को जारी होगी

सिम्युलेटेड रैंक 15 जुलाई को जारी की जाएगी और यह चरण 2 के अंत में उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किए गए अंकों और वरीयताओं पर आधारित होगी। सिम्युलेटेड रैंक देखने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी वरीयताओं को संशोधित करने का अवसर मिलेगा। पहली आवंटन सूची 19 जुलाई को जारी की जाएगी और उम्मीदवारों को 20 जुलाई तक अपनी सीटें स्वीकार करनी होंगी। कॉलेज 22 जुलाई तक आवेदनों का वेरिफिकेशन करेंगे। 

24 जुलाई को शाम 5 बजे उम्मीदवारों के डैशबोर्ड पर खाली सीटें प्रदर्शित की जाएंगी। इसके बाद, उम्मीदवारों को अपनी प्रेफरेंस फिर से व्यवस्थित करने के लिए एक विंडो प्रदान की जाएगी। दूसरी आवंटन सूची 28 जुलाई को जारी की जाएगी और फिर कैंडिडेट्स को 30 जुलाई तक अपनी सीटें स्वीकार करने की अनुमति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- 

Bharat Bandh: कल क्या स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी रहेगी? जानें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।