1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP में प्रशासन सख्त, कोरोना के चलते कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 11 अप्रैल तक बंद

UP में प्रशासन सख्त, कोरोना के चलते कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 11 अप्रैल तक बंद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2021 06:46 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 06:46 pm IST

कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से अपने पांव फैला रहा है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा आठ तक के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

Due to strict administration in UP, all schools up to class...- India TV Hindi
Due to strict administration in UP, all schools up to class 8 closed till April 11 due to Corona Image Source : FILE

लखनऊ।  कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से अपने पांव फैला रहा है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा आठ तक के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर टीम (टीम-11) के साथ कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी तथा पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी भी अन्य अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि इस दौरान शिक्षकों का स्कूलों में आना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि, "सभी जिलों में अधिकारी तय करें कि कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के स्कूल में आगमन के दौरान स्कूलों में कोविड प्रोटोकल का सख्ती से पालन हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने में जरा भी संकोच न करें।"

होली के त्योहार के बाद राज्य सरकार ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में चार अप्रैल तक अवकाश घोषित किया था। अब इस अवधि को 11 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ते मामलों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

योगी ने अपने आवास पर समीक्षा बैठक में कहा कि कोरोना वायरस के हर संदिग्ध मामलों में आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि समूहों में संचालित संस्थानों, बालिका संरक्षण गृह, वृद्घाश्रम, अनाथाश्रम आदि में टेस्टिंग प्राथमिकता पर की जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों को भी पूरी तरह से सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं।

संक्रमण की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री ने हर वार्ड और गांव में निगरानी समिति के गठन के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के संबंध में लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।